Kushinagar : माँ अम्बे की श्रद्धा पूर्वक नम आँखों से पडरौना में हुई विदाई

विदाई अवसर पर गगन भेदी गूंज से गुज उठा भक्ति का माहौल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल के नेतृत्व में खिरकियाँ झरही नदी में हुआ विसर्जन

कुशीनगर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विजयादशमी के दिन नगर के खिड़कियां झरही घाट पर माँ दुर्गा जी की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ सम्पन्न हुआ। नगर की विभिन्न पूजा समितियों एवं अखाड़ों द्वारा स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल के देखरेख में संपन्न हुआ।

 

रेलवे संपत्ति चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार Read More रेलवे संपत्ति चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को पूरे नगर में भव्य शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच खिड़कियां झरही घाट लाया गया, जहाँ पर श्रद्धालुओं ने माता रानी की आरती एवं पूजन कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान “जय माता दी” और “हर हर महादेव” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

जनपद के कई  निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने को  लेकर किया बदलाव Read More जनपद के कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर किया बदलाव

नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रतिमा विसर्जन हेतु विशेष सुरक्षा प्रबंध, साफ़-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था की गई थी। नगर पालिका के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने लगातार सक्रिय रहकर श्रद्धालुओं को हर सुविधा उपलब्ध कराई। घाट पर स्वच्छता, स्नान व पूजा की समुचित व्यवस्था की गई जिससे भक्तगणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जनपद में औद्योगिक निवेश को गति देने हेतु जिलाधिकारी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक Read More जनपद में औद्योगिक निवेश को गति देने हेतु जिलाधिकारी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि माँ दुर्गा का यह पर्व शक्ति, शांति और सद्भाव का प्रतीक है। माँ की विदाई हमें यह संदेश देती है कि समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा भाव को और मजबूत किया जाए। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष (बुलबुल) जायसवाल ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माता रानी की कृपा से नगर का प्रत्येक नागरिक सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त करे।

 

प्रतिमा विसर्जन के दौरान कन्हैया चौरसिया गौरव रौनियार अमित तिवारी दीनदयाल मद्धेशिया पप्पू चौरसिया धर्मेंद्र मद्धेशिया भोलू यादव मुरारी पटेल अनिल पाण्डेय शिव मद्धेशिया केदार गुप्ता लल्लू शर्मा आयुष जायसवाल विनायक शर्मा किशन जायसवाल सोनु शर्मा धर्मेंद्र जायसवाल सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारी, श्रद्धालु भक्तगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और माँ दुर्गा जी की विदाई में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

About The Author

Post Comments

Comments