पीएम मोदी के ग्रीन एनर्जी सपने को साकार कर रहा उत्तर प्रदेश: पाठक 

उपमुख्यमंत्री ने इको प्लग एनर्जी इंडिया लिमिटेड के ईवी चार्जिंग स्टेशन तथा अधिकृत सीएनएफ ई-पृथ्वी ग्रीन का किया शुभारंभ

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लखनऊ।


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ के सुल्तानपुर रोड स्थित एक रिजॉर्ट में इको प्लग एनर्जी इंडिया लिमिटेड के अत्याधुनिक ईवीसीएस स्टेशन और एसी चार्जर्स के सभी मॉडल का लोकार्पण किया। इसी अवसर पर कंपनी के अधिकृत सीएनएफ ई-पृथ्वी ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के ग्रीन एनर्जी सपने को साकार करने में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इको प्लग एनर्जी द्वारा विकसित नवीनतम तकनीक से अब टू-व्हीलर से लेकर मल्टी-व्हीलर तक सभी वाहनों के लिए तेज़ और सुरक्षित चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

पीएम मोदी के ग्रीन एनर्जी सपने को साकार कर रहा उत्तर प्रदेश: पाठक 
उन्होंने यह भी कहा कि ईवी चार्जिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देना समय की मांग है, इसलिए आम नागरिकों को भी ईवी अपनाकर इस बदलाव का हिस्सा बनना चाहिए।

सीबीएसई के 10वीं की साइंस की परीक्षा सात केंद्रों पर संपन्न Read More सीबीएसई के 10वीं की साइंस की परीक्षा सात केंद्रों पर संपन्न

इस मौके पर ई-पृथ्वी ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर प्रेम सागर त्रिपाठी ने इको प्लग एनर्जी के अत्याधुनिक उत्पादों का प्रदर्शन कर विस्तृत जानकारी दी। वहीं कंपनी के निदेशकगण—राजपाल यादव, जानकीदास वैष्णव, इंदर मोहन सचदेवा और पुनीत तलवार—भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

नल में पानी भरने गई युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर मारपीट Read More नल में पानी भरने गई युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर मारपीट

कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए डीलर्स और ईवी यूजर्स ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

चार बम के साथ आरोपी धराया, भेजा गया जेल Read More चार बम के साथ आरोपी धराया, भेजा गया जेल

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें