नल में पानी भरने गई युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर मारपीट

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नल से पानी भरने गई युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपित युवक ने उसकी पिटाई कर दी। घायल युवती का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़िता की मां ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सुबह करीब सात बजे उनकी बेटी घर से दूर लगे नल पर पानी लेने गई थी।
 
तभी गांव का एक युवक वहां पहुंचा। उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने युवती को मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मां और बड़ी बहन मौके पर पहुंचीं।आरोप है कि युवक ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका इलाज हुआ। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। दोनों ओर से शिकायती पत्र मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें