केजरीवाल-सिसौदिया दिल्ली शराब केस से बरी

संजय सिंह बोले: PM मोदी-अमित शाह ने रची थी साजिश

राजकुमार यादव Picture
Published On

 सुल्तानपुर 

दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया को बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। सुल्तानपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस फैसले से साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने 'आप' नेताओं को बदनाम करने की गहरी साजिश रची थी।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि 'आप' नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए गए, उन्हें जेल में डाला गया और उनके परिवारों को परेशान किया गया। उन्होंने दावा किया कि इस फैसले से पूरे देश में यह संदेश गया है कि प्रधानमंत्री 'विध्वंसकारी सोच' के व्यक्ति हैं और वे देश का विकास नहीं देख सकते।

उन्होंने कहा कि 'आप' शिक्षा, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और स्कूल जैसे क्षेत्रों में काम कर रही थी, लेकिन साजिश के तहत पार्टी को बदनाम कर दिल्ली की सत्ता से हटाने का प्रयास किया गया। संजय सिंह ने प्रधानमंत्री से पूरे देश और अरविंद केजरीवाल व उनके परिवार से माफी मांगने की मांग की।

पूरे बेदुआ में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन Read More पूरे बेदुआ में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

संजय सिंह ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि 'राजनीति का घिनौना खेल लंबे समय तक नहीं चलता है।' उन्होंने जोर देकर कहा कि 'सत्य परेशान हो सकता है, हार नहीं सकता' और आज सत्य की जीत हुई है।

वायुसेना जवान को पीटने वाले दारोगा -सिपाही पर एक्शन Read More वायुसेना जवान को पीटने वाले दारोगा -सिपाही पर एक्शन

उन्होंने दोहराया कि 'आप' नेताओं ने बार-बार कहा था कि यदि उनके खिलाफ कोई सबूत, पैसा, जमीन के कागजात या गहने मिले हों तो बताया जाए। संजय सिंह ने कहा कि आज पार्टी के सभी सदस्य खुश हैं और मानते हैं कि उन्हें दी गई तकलीफें 'झूठ और बेबुनियाद' थीं।

प्रभु श्रीराम की बाल  लीलाओं का वर्णन Read More प्रभु श्रीराम की बाल  लीलाओं का वर्णन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें