DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भता

यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत अंतिम होगी,

Sandeep Kumar  Picture
Published On

DA Hike: केंद्र सरकार ने देशभर के 1.2 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली से पहले बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में 3% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी और अक्टूबर की सैलरी के साथ तीन महीने का एरियर (बकाया राशि) भी कर्मचारियों को मिलेगा।

इस संशोधन के बाद DA 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। सरकार हर साल दो बार DA और DR की समीक्षा करती है—पहली बार जनवरी से जून की अवधि के लिए और दूसरी बार जुलाई से दिसंबर तक के लिए। पिछली बार अक्टूबर 2024 में DA में बढ़ोतरी की गई थी। इस बार भी यह फैसला दिवाली (20-21 अक्टूबर) से ठीक पहले लिया जा रहा है, जिसे कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक तरह का “दिवाली गिफ्ट” माना जा रहा है।

किस आधार पर बढ़ा DA?

लेबर ब्यूरो के अनुसार, जुलाई 2024 से जून 2025 के बीच औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) का औसत 143.6 रहा, जिसके आधार पर 3% की वृद्धि की गई है। यह CPI-IW डेटा ही सरकार को DA और DR बढ़ाने का आधार प्रदान करता है।

जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, उन्हें अब हर महीने 1,500 रुपये अतिरिक्त DA मिलेगा। वहीं 30,000 रुपये पेंशन पाने वाले पेंशनरों को 900 रुपये अधिक मिलेंगे।

पच्छवारा नॉर्थ कोल माइंस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया Read More पच्छवारा नॉर्थ कोल माइंस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत अंतिम होगी, क्योंकि इसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। इसके बाद जनवरी 2025 में घोषित किया गया 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) प्रभाव में आएगा, हालांकि फिलहाल इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस और सदस्यों की नियुक्ति बाकी है। माना जा रहा है कि इसकी सिफारिशें 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में लागू की जाएंगी।

30 जून‎ हूल दिवस भव्य रूप से मनाने का लिया गया निर्णय Read More 30 जून‎ हूल दिवस भव्य रूप से मनाने का लिया गया निर्णय

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments