Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी तेज बारिश, अलर्ट जारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। आज यानी 3 सितंबर को राज्य के कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत, करनाल और सोनीपत में बारिश  का दौर जारी है, जबकि झज्जर में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

इसी बीच मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर सुबह 7 बजे तक 1,63,994 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, जिसके कारण फ्लड गेट खोल दिए गए हैं।

कुरुक्षेत्र के आठ गांवों में मारकंडा नदी का पानी सड़कों और खेतों में भर गया है, वहीं पिहोवा के दो गांवों में घग्गर नदी का पानी घुस आया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है प्रत्याशी Read More Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है प्रत्याशी

बारिश की वजह से जानमाल का नुकसान भी देखने को मिला है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद की अमर विहार कॉलोनी में एक मकान की छत गिर गई, जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर

भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। झज्जर, पंचकूला, अंबाला, भिवानी, हिसार के हांसी ब्लॉक, यमुनानगर के छछरौली ब्लॉक, कुरुक्षेत्र के पिहोवा व शाहाबाद ब्लॉक, और फतेहाबाद के टोहाना, जाखल और भूना ब्लॉक के सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित की गई है।

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखने किए शुरू, जानें कब होगी बारिश  Read More Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखने किए शुरू, जानें कब होगी बारिश

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें