Haryana: हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी को लेकर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: बॉलीवुड रैपर और सिंगर बादशाह के नए हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है, लेकिन गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए दृश्यों को लेकर विरोध लगातार बढ़ रहा है।

शिकायत में कहा गया है कि गाने की एक लाइन “आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने” और वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों को दिखाने पर आपत्ति जताई गई है। आरोप है कि इस तरह के शब्द और दृश्य समाज में गलत संदेश देते हैं।

इस विवाद को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग भी सक्रिय हो गया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने गाने को लेकर सिंगर बादशाह को समन जारी किया है। उन्हें 13 मार्च को सुबह 11:30 बजे पानीपत के डीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। यह कार्रवाई पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्या और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत के बाद की गई है।

यह गाना 1 मार्च को रिलीज हुआ था और इसमें कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की आवाज भी शामिल है। सिमरन हरियाणवी सिंगर करमबीर फौजी की बेटी हैं। रिलीज होने के बाद से यह गाना यूट्यूब पर काफी तेजी से वायरल हुआ और अब तक इसे 40 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

फिर मदद को आगे आया सेवार्थम फाउंडेशन Read More फिर मदद को आगे आया सेवार्थम फाउंडेशन

पंचकूला के चंडीमंदिर क्षेत्र में रहने वाले अभय चौधरी ने साइबर थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि गाने में स्कूल को “पाठशाला” की जगह “बैडशाला” कहा गया है और स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रही लड़कियों के साथ आपत्तिजनक लाइनें जोड़ी गई हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे समाज में गलत और अश्लील संदेश जाता है और स्कूल जैसी पवित्र जगह की छवि भी खराब होती है।

रीडर्स से चलने वाला मीडिया ही स्वतंत्र रह सकता है, सरकारी मदद से चलने वाला कॉर्पोरेट मीडिया नहीं: जस्टिस नागरत्ना Read More रीडर्स से चलने वाला मीडिया ही स्वतंत्र रह सकता है, सरकारी मदद से चलने वाला कॉर्पोरेट मीडिया नहीं: जस्टिस नागरत्ना

शिकायत में यह भी मांग की गई है कि इस गाने के प्रसार पर रोक लगाई जाए और सिंगर बादशाह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की सामग्री बनाने से लोगों को रोका जा सके। अब सभी की नजर 13 मार्च को होने वाली महिला आयोग की सुनवाई पर टिकी है, जहां इस मामले में आगे की कार्रवाई तय हो सकती है।

अदालत से बरी के बाद जंतर-मंतर पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का विशाल प्रदर्शन  Read More अदालत से बरी के बाद जंतर-मंतर पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का विशाल प्रदर्शन 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार