Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: मार्च की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर तेज होने लगा है। पहाड़ी राज्यों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। India Meteorological Department (IMD) के अनुसार जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक ज्यादा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी के बढ़ते असर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 9 से 11 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

IMD ने 9 से 14 मार्च के बीच कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा शामिल हैं। इन राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा विधरबा, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में 8 से 12 मार्च तक हीटवेव चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मिजोरम में खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला में महत्‍वपूर्ण कदम: पंजाब से सैरांग तक 25,900 क्विंटल चावल रेल से पहुंचा Read More मिजोरम में खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला में महत्‍वपूर्ण कदम: पंजाब से सैरांग तक 25,900 क्विंटल चावल रेल से पहुंचा

दिल्ली में मौसम

राजधानी दिल्ली में भी गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद घंटों में लगेगा चंद्र ग्रहण, जरूर बरतें ये सावधानियाँ Read More Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद घंटों में लगेगा चंद्र ग्रहण, जरूर बरतें ये सावधानियाँ

उत्तर प्रदेश में मौसम

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। 10 मार्च तक दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है और सामान्य गति से हवाएं चलेंगी। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रभाव और बढ़ सकता है।

कांग्रेस ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की हत्या की निंदा की, हमले को इंटरनेशनल कानून का गंभीर उल्लंघन बताया Read More कांग्रेस ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की हत्या की निंदा की, हमले को इंटरनेशनल कानून का गंभीर उल्लंघन बताया

बिहार में मौसम

बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

राजस्थान में मौसम

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में 8 से 10 मार्च के दौरान हीटवेव की स्थिति बन सकती है। अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है, जिससे दिन के समय गर्मी का असर और बढ़ सकता है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments