Haryana: हरियाणा में इस दिन से शुरू होगी रबी फसलों की खरीद, जानें तारीख

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए फसलों की खरीद प्रक्रिया की तिथियां घोषित कर दी हैं। मसूर की खरीद 20 मार्च से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी, जबकि सरसों की खरीद 28 मार्च से आरंभ होकर 1 मई तक संचालित की जाएगी। चने की खरीद 1 अप्रैल से 10 मई तक होगी। ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीद 15 मई से 20 जून तक और सूरजमुखी की खरीद 1 जून से 30 जून तक की जाएगी।

चंडीगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी और ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीद व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में प्रमुख फसलों के रकबे और उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है। सरसों का उत्पादन लगभग 13.17 लाख टन रहने का अनुमान है। सूरजमुखी का उत्पादन 0.70 लाख टन रहने की संभावना है, जबकि चना और मसूर के उत्पादन में भी सुधार देखा गया है। ग्रीष्मकालीन मूंग का उत्पादन भी बढ़कर 98 टन तक पहुंचने का अनुमान है।

मुख्य सचिव ने बेहतर उत्पादन अनुमानों पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया समयबद्ध और सुचारु रूप से संचालित की जाए, ताकि किसानों को बिना किसी देरी के लाभकारी मूल्य मिल सके। उन्होंने किसानों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और खरीद प्रक्रिया को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए।

चालू सीजन के लिए निर्धारित एमएसपी के अनुसार सरसों का मूल्य 6,200 रुपये प्रति क्विंटल, चने का 5,875 रुपये, मसूर का 7,000 रुपये, सूरजमुखी का 7,721 रुपये तथा ग्रीष्मकालीन मूंग का 8,768 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा सके।

एनआईए के डीएसपी तंजील हत्याकांड में फांसी की सजा पाए रेयान को हाईकोर्ट ने बरी किया Read More एनआईए के डीएसपी तंजील हत्याकांड में फांसी की सजा पाए रेयान को हाईकोर्ट ने बरी किया

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments