नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर
हालत गंभीर, बरही थाना में मामला दर्ज
बरही, हजारीबाग, झारखंड:- बरही थाना क्षेत्र के बैरीसाल गांव में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित के परिजन के आवेदन पर बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैरीसाल निवासी कारू पासवान 44 वर्ष पिता सरयू पासवान ने बरही थाना में दिए आवेदन में बताया कि 1 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे उनके पिता सरयू पासवान लगभग 69 वर्ष पड़ोसी गांव चन्दरपुर से यज्ञ के भंडारा का प्रसाद खाकर पैदल अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान जैसे ही वे बैरीसाल पुल के पास पहुंचे, पीछे से बैरीसाल निवासी एक 15 वर्षीय युवक तेज गति और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए आया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सरयू पासवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत इलाज के लिए रांची स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनके माथे में गंभीर चोट लगी है, जिससे सिर में खून जम गया है। वहीं एक्स-रे में उनके सीने की दो पसलियां टूटने की भी पुष्टि हुई है। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और वे रांची के एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं। इधर बरही पुलिस ने आवेदन के आधार पर बरही थाना कांड संख्या 84/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
swatantra prabhat swatantra prabhat news स्वतंत्र प्रभात Jharkhand Crime News Barhi Hazaribagh News बरही हजारीबाग समाचार झारखंड सड़क हादसा Jharkhand Road Accident Bike Accident Barhi तेज रफ्तार बाइक हादसा Negligent Driving Case लापरवाही से वाहन चलाना Sarayu Paswan Accident Bairisal Village News Chandarpur Village News Barhi Police Station Case Road Safety India Ranchi Apollo Hospital Serious Injury Accident Hazaribagh District News स्वतंत्र प्रभात न्यूज़ Porta

Comments