गोरखपुर :घंटाघर मार्केट में भीषण आग कपड़े की दुकान जलकर खाक ,तीन दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

ऊपरी मंजिल पर फंसे परिवार को सुरक्षित निकाले

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

गोरखपुर ब्युरो कार्यालय (उत्तर प्रदेश) 

गोरखपुर। शहर के राजघाट थाना क्षेत्र स्थित रायगंज के व्यस्त घंटाघर मार्केट में मंगलवार की रात एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसकी लपटें दुकान के ऊपर बने मकान तक पहुंच गईं। इस दौरान घर के अंदर मौजूद परिवार के लोग घबरा गए और चीख-पुकार मचने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगंज इलाके में ‘निष्ठा ट्रेडर्स’ नाम से कपड़ों की थोक दुकान संचालित होती है, जहां चुनरी, गमछा और हैंडलूम के कपड़े बड़ी मात्रा में रखे रहते हैं। दुकान मालिक ने भूतल पर दुकान और गोदाम बनाया है, जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ निवास करते हैं।मंगलवार की शाम करीब 7:40 बजे अचानक दुकान के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग की लपटें और घना धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोग अपनी दुकानों और घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की अपील की।

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं Read More मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

फायर स्टेशन गोलघर से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया और ऊपर बने मकान में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना के दौरान आसपास के मकानों और दुकानों में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क पर जमा हो गए। पूरे इलाके में धुआं फैलने से कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय लोग भी दमकल टीम की मदद करते हुए आसपास की दुकानों को बचाने का प्रयास करते रहे।

व्यापारिक संगठनों के  प्रतिनिधियों संग जिलाधिकारी ने  किया बैठक, दिये सख्त निर्देश Read More व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों संग जिलाधिकारी ने किया बैठक, दिये सख्त निर्देश

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। आग से दुकान में रखे कपड़ों और अन्य सामान को भारी नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं और प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 की तैयारियों पर अहम बैठक Read More कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 की तैयारियों पर अहम बैठक

Post Comments

Comments