New Highway: दिल्ली से जयपुर का सफर होगा और भी आसान, ये हाईवे बनकर हुआ तैयार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Highway: राजस्थान में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के तहत एक नया फोर लेन हाईवे बनकर तैयार हो गया है। यह हाईवे बांदीकुई से लेकर जयपुर तक बनाया गया है और इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने विकसित किया है।

खास बात यह है कि यह हाईवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है और इसके शुरू होने से दिल्ली से जयपुर का सफर और तेज हो जाएगा।राजस्थान में बांदीकुई से जयपुर के बीच बना नया फोर लेन हाईवे अब बनकर तैयार है, जिसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने विकसित किया है

67 किलोमीटर लंबे इस हाईवे के शुरू होने से दिल्ली से जयपुर की यात्रा न केवल आसान होगी, बल्कि समय और ईंधन दोनों की बचत भी होगी। दिल्ली से जयपुर जाने के लिए वर्तमान में दो प्रमुख रास्ते उपलब्ध हैंदिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पारंपरिक रूट है, लेकिन भारी ट्रैफिक और ट्रक मूवमेंट के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है

ट्रैक्टर की टक्कर से 11 हजार वोल्ट का पोल टूटा Read More ट्रैक्टर की टक्कर से 11 हजार वोल्ट का पोल टूटा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रूट से यात्री दौसा जिले तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उपयोग करते हैं और फिर बांधरेज टोल प्लाजा से बाहर निकलकर जयपुर-आगरा हाईवे (NH-44) पर पहुंचते हैं। लेकिन, NH-44 पर भारी भीड़ के कारण दौसा से जयपुर तक का सिर्फ यह हिस्सा पार करने में ही यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे लग जाते हैं।

ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर धनरुआ थाना में शांति समिति की बैठक Read More ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर धनरुआ थाना में शांति समिति की बैठक

कब से होगा चालू?

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद इस हाईवे को अक्टूबर 2025 में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पहले फाइनल ट्रायल रन और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी।

बेगूसराय में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, 5 हजार लेते ही विजिलेंस ने दबोचा Read More बेगूसराय में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, 5 हजार लेते ही विजिलेंस ने दबोचा

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments