फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

सोनभद्र शहीद मंगल पांडे के शहादत दिवस पर गोठानी में सवर्ण आर्मी का कार्यक्रम सम्पन्न।

कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा तहसील क्षेत्र के गोठानी में शहीद मंगल पाण्डेय के बलिदान को लोगों ने याद किया।

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

शनिवार को सोनभद्र के ग्राम गोठानी में शहीद मंगल पांडे के शहादत दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने की, जिसकी पूरी रूपरेखा संगठन के जिला महासचिव मनोज मिश्र द्वारा तैयार की गई थी। इस अवसर पर सवर्ण आर्मी के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे, जिनमें जिला संयोजक कमला प्रसाद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला और बृजकिशोर पाण्डेय शामिल थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजित सिंह का पूरा सहयोग मिला. विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने भी उत्साह के साथ इसमें भाग लिया, जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ गई. सवर्ण आर्मी के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा कामेश्वर प्रसाद मिश्र का मार्गदर्शन रहा.

बस्ती को 'बेस से स्पेस’ अभियान को मिले नए पंख, महिलाओं एवं बच्चों के सपनों ने बढ़ाया समाजसेवी मनीष_मिश्रा_का_उत्साह Read More बस्ती को 'बेस से स्पेस’ अभियान को मिले नए पंख, महिलाओं एवं बच्चों के सपनों ने बढ़ाया समाजसेवी मनीष_मिश्रा_का_उत्साह

सवर्ण आर्मी सोनभद्र के प्रबल समर्थक और सभी के संरक्षक के रूप में उपस्थित श्री मिश्र के प्रेरणादायक विचारों से उपस्थित सभी लोग लाभान्वित हुए. कार्यक्रम के अंत में, सवर्ण आर्मी के सौजन्य से बच्चों को प्रसाद और कलम वितरित किए गए। जिससे उनमें खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला.यह कार्यक्रम शहीद मंगल पांडे के महान बलिदान को याद करने और युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से अवगत कराने का एक सार्थक प्रयास था।

जीओ पेट्रोल पम्प पर माप को लेकर दोनों पक्षों में  तीखी नोकझोक, मौके पर पहुंची पुलिस Read More जीओ पेट्रोल पम्प पर माप को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोक, मौके पर पहुंची पुलिस

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार