ओबरा में 28 जुलाई को भव्य रुद्राभिषेक, शिव बारात महाकाल सेवा समिति ने एसडीएम और थाना प्रभारी से मांगा सहयोग

महाकाल सेवा समिति आगामी 28 जुलाई को वार्षिक रुद्राभिषेक और शिव बारात कार्यक्रम की भब्य तैयारी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

समिति के सदस्यों ने ओबरा उप जिलाधिकारी व थाना प्रभारी को दिया निमन्त्रण

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

 ओबरा के सेक्टर 8 में स्थित महाकाल सेवा समिति आगामी 28 जुलाई को अपने वार्षिक रुद्राभिषेक और शिव बारात कार्यक्रम की भव्य तैयारी में जुटी हुई है। यह आयोजन विधि-विधान से पूजा-पाठ के साथ संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

IMG-20250718-WA0414

7 फरवरी से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन: खाद्य मंत्री  राजपूत  Read More 7 फरवरी से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन: खाद्य मंत्री  राजपूत 

इस महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति और आवश्यक सहयोग के लिए समिति के सदस्यों ने ओबरा तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विवेक सिंह और ओबरा थाना प्रभारी राजेश सिंह को एक निमंत्रण पत्र और ज्ञापन सौंपा है।

9 महीने बाद भी विनियमितिकरण अधर में, सीजनल संग्रह अमीनों को नहीं मिला शासनादेश का लाभ Read More 9 महीने बाद भी विनियमितिकरण अधर में, सीजनल संग्रह अमीनों को नहीं मिला शासनादेश का लाभ

IMG-20250718-WA0416

सिस्टम में खोट, तो न्याय से वंचित फरियादी खजनी के बेलडॉड गांव में मुआवज़े की लूट Read More सिस्टम में खोट, तो न्याय से वंचित फरियादी खजनी के बेलडॉड गांव में मुआवज़े की लूट

समिति ने अधिकारियों को बताया कि हर साल की तरह इस बार भी यह भव्य धार्मिक शोभायात्रा बिल्ली प्राइमरी स्कूल से शुरू होकर गीता मंदिर पर समाप्त होगी।महाकाल सेवा समिति की इस पहल के दौरान कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को अपना पूरा समर्थन दिया।

IMG-20250718-WA0415

इनमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल के उपाध्यक्ष विकास सिंह, भाजयुमो ओबरा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी, और अभिभावक स्वरूप भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश पटेल साथ ही महाकाल सेवा समिति के संरक्षक और भाजपा के धुरंधर शर्मा तथा विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री सत्य प्रकाश पांडे ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी एवं अधिवक्ता उमेश शुक्ला, अधिवक्ता अनिल मिश्रा, समिति के समीक्षक रमेश वर्मा, अवधेश अग्रवाल, और महेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। महाकाल सेवा समिति के सदस्य बिमल और रंजन सिंह भी उपस्थित थे।

स्थानीय पत्रकारों में रामप्यारे सिंह, संतोष साहनी, और अजीत सिंह भी कार्यक्रम को कवर करने के लिए मौजूद थे।महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष सर्वेश दुबे ने बताया कि इस दौरान विभिन्न सामाजिक और धार्मिक विषयों पर भी गंभीर चर्चा की गई। उन्होंने जोर दिया कि यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक सद्भाव और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। महाकाल सेवा समिति ने इस सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन से पूर्ण सहयोग की अपील की है।

Post Comments

Comments