सुपौल में पति ही निकला पत्नी का हत्यारा

पूछताछ में कबूली हत्या की बात

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

सुपौल:बिहार

सुपौल जिले के  लौकहा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है।थाना क्षेत्र के  गोठ बरुआरी पंचायत के  वार्ड संख्या 12 स्थित कजरा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।  मृतका की पहचान 25 वर्षीय चुन्नी देवी के रूप में की गई है, जो कजरा निवासी कुमोद कुमार यादव की पत्नी थी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष आलमगीर अंसारी ने बताया मौत के बाद जब संदेह के आधार पर   मृतका के पति को हिरासत में ले लिया गया तो मोत का रहस्य खुल गया कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्यारा पति टूट गया ।उन्होंने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।हत्यारे पति कुमोद ने पुलिस को बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से -पत्नी से उनके संबंध असमान्य थे। तकरार इतनी बढ़ गई थी कि कुमोद अपनी  पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहता था।

मिली जानकारी अनुसार, तकरीबन  एक माह पूर्व ही मृतका को उसके ससुर धीरेंद्र यादव  उनके मायके मधेपुरा जिले के गम्हरिया प्रखंड के औरहि गांव से विदागरी करा अपने घर लाया गया था।

शिक्षकों का प्रदर्शन: RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग Read More शिक्षकों का प्रदर्शन: RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता राजेंद्र यादव, माता गंगो देवी व भाई अजय और अन्य परिजन कजरा गाँव  पर पहुंचे.मृतका के पिता राजेंद्र यादव ने रोते हुए  बताया कि शाम में बेटी से उनकी बातचीत हुई थी।बातचीत में कुछ भी संदिग्ध या गड़बड़नहीं दिखा, सब कुछ ठीक लग रहा था. लेकिन सुबह ही  रिश्तेदार ने  सूचना दी  कि उनकी  बेटी की हत्या कर दी गई है। 

एसपी ने कलेक्ट्रेट मालखाना, कोषागार का किया निरीक्षण Read More एसपी ने कलेक्ट्रेट मालखाना, कोषागार का किया निरीक्षण

 घटना स्थल पर गम्हरिया प्रखंड प्रमुख शशि कुमार भी पहुंचे और उन्होंने स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात की.।दोनों पक्षों में  सहमति बनी कि पोस्टमार्टम होने के बाद  शव का अंतिम संस्कार मृतका के ससुराल कजरा में ही किया जायगा। ।

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस मामले में अन्य  व्यक्ति भी  संलिप्त है या नहीं । पुलिस आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस ने वह कमरा सील कर दिया है, जिसमें शव बरामद हुआ था।इसके साथ ही फोरेंसिक जांच टीम भी पहुंच चुकी है और  साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

 इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

About The Author

Post Comments

Comments