सिद्धार्थनगर में सड़क किनारे पड़ा मिला युवक - युवती का शव मचा हड़कंप

जानकारी  के अनुसार, मंजेश जायसवाल अपने गांव बसहिया खुर्द में रहता था और श्यामदेउरवा चौराहे पर एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता था।

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
सिद्धार्थनगर।- हरीश चौधरी 
 
जिले  के मोहाना थाना क्षेत्र के सड्डा पुल के पास बुधवार की सुबह एक युवक और एक युवती  का रहस्यमय परिस्थितियों में  अचेत अवस्था में मिले, स्थानीय राहगीरों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया , जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । मृतकों की पहचान मंजेश जायसवाल (30 वर्ष) और अमृता शर्मा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों महराजगंज जिले के श्याम देउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसहिया खुर्द के निवासी बताए जाते हैं। 
 
जानकारी  के अनुसार, मंजेश जायसवाल अपने गांव बसहिया खुर्द में रहता था और श्यामदेउरवा चौराहे पर एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता था। वहीं, युवती अमृता शर्मा हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी थी। बताया जा रहा है कि दोनों के घर आमने-सामने हैं और उनके बीच प्रेम संबंध थे। अमृता के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। बुधवार की सुबह  मोहाना थाना क्षेत्र के सड्डा पुल के पास दोनों अचेत अवस्था में मिले थे और पास में उनकी स्कूटी भी खड़ी थी। 
 
 इस संबध में प्रभारी थानाध्यक्ष रितेश कुमार पाण्डेय का कहना है कि पंचनामा भरवाकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार