नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बाईक सबार दो युबक देशी कट्टा के साथ धराये ,भेजे गए जेल
कड़ाई से पूछताछ करने पर अपनी पहचान बताई।
सुपौल,बिहार
सुपौल जिले की जदिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की शाम को एन एच 327 ई मुख्य मार्ग में पाण्डेय पट्टी चाप मोगलाघाट से एक बाइक पर सवार दो युवकों को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस को इस आशय की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार जब पुलिस बलों को लगाया गया तो बाइक सवार दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे।जिसे पुलिस बलों ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया।गिरफतारी के दौरान सर्च करने पर एक देशी कट्टा बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने दोनों को थाना पर लाया गया और कड़ाई से पूछताछ करने पर अपनी पहचान बताई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मधेपुरा जिला के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर गांव निवासी मिस्टर मोहम्मद और मोगलाघाट नंदना निवासी मो परवेज को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों युवकों से पुछताछ कर क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।


Comments