गोरखपुर में सनसनी: नदी किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से गांव में मातम

गोरखपुद क्षिणांचल क्षेत्र बेलघाट का मामला हत्या या कुछ और सवाल!

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

रिपोर्टर/ बृजनाथ त्रिपाठी (गोलाबाजर तहसील)

 गोलाबाजर गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित रसूलपुर माफी गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुआनो नदी के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रामअशीष पुत्र गामा के रूप में हुई, जो पिछले 24 घंटे से लापता था।

गांव के कुछ लोग सुबह करीब दस बजे नदी किनारे निकले थे, तभी उनकी नजर झाड़ियों के पास पड़े शव पर पड़ी। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, अफरातफरी मच गई। परिवार वालों को बुलाया गया और शव की पहचान होते ही मातम छा गया।

रामअशीष के परिजन पहले ही उसकी गुमशुदगी को लेकर चिंतित थे और आसपास तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उनका साफ कहना है—यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।

सीखड़ के विभूति कुमार पांडेय (रतन पाडेय) बने हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के जिला मीडिया प्रभारी। Read More सीखड़ के विभूति कुमार पांडेय (रतन पाडेय) बने हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के जिला मीडिया प्रभारी।

बेलघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने थाने में तहरीर देकर मामले की गंभीर जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

जहां पक्का घाट पर चार लोगों को बचाया गया तो वहीं दीवान घाट पर दो लोग डूबे विंध्याचल के गोताखोरों ने श जगह का टाला हादसा तो वहीं दूसरे घाट पर दो डूबे Read More जहां पक्का घाट पर चार लोगों को बचाया गया तो वहीं दीवान घाट पर दो लोग डूबे विंध्याचल के गोताखोरों ने श जगह का टाला हादसा तो वहीं दूसरे घाट पर दो डूबे

फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो मौत के असल कारणों से पर्दा उठाएगी। इस रहस्यमय मौत ने गांव के हर चेहरे पर चिंता और भय की लकीरें खींच दी हैं।

सुसाइड पाइंट बना चुनार पक्का पुल,  फिर एक युवक ने गंगा में छलांग लगा कर दी जान। Read More सुसाइड पाइंट बना चुनार पक्का पुल,  फिर एक युवक ने गंगा में छलांग लगा कर दी जान।

अब सवाल  यह  उठता है — क्या यह महज एक हादसा है या किसी गहरी रंजिश का नतीजा?
जवाब तलाश रही है पुलिस, और आंखें टिकी हैं उस रिपोर्ट पर जो सच सामने लाएगी।

 

About The Author

Post Comments

Comments