पिपरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु तस्कर गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

दो पशु तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश- पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में पिपरी थाना प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पशु तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर, दिनांक 29 अप्रैल 2025 को सुबह लगभग 4:30 बजे प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने हनुमान मंदिर तुर्रा से आगे मलीन बस्ती के पास घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अनीस पुत्र स्व. बचाऊ, निवासी मानिकपुर, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर (उम्र लगभग 25 वर्ष) और राजेन्द्र प्रसाद उर्फ प्रमोद पुत्र राजमनि, निवासी ग्राम बसदेवा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 05 भैंस, 01 भैंसा, 02 अवैध तमंचे (.315 बोर), 02 जिंदा कारतूस (.315 बोर) और पशु तस्करी के परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा पिकअप वाहन (संख्या UP64CT3016) बरामद किया गया।

भूमि विवाद में दबंगई, बोर्ड उखाड़ने के विरोध पर जान से मारने की धमकीं Read More भूमि विवाद में दबंगई, बोर्ड उखाड़ने के विरोध पर जान से मारने की धमकीं

इस बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी में मु.अ.सं.- 70/2025, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए मा. न्यायालय में पेश किया गया।

प्रज्ञा पुराण कथा सुनने से धन्य हो जाता है मानव जीवन : कैलाश नाथ तिवारी Read More प्रज्ञा पुराण कथा सुनने से धन्य हो जाता है मानव जीवन : कैलाश नाथ तिवारी

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।हेड कांस्टेबल राजेश कुमार पासवान, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।

रमजान माह में जुमे की नमाज अदा, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ Read More रमजान माह में जुमे की नमाज अदा, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

हेड कांस्टेबल नीरज सिंह, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।हेड कांस्टेबल संजय वर्मा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।कांस्टेबल राम बाबू सोनकर,थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पिपरी पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें