रेणुकूट में मानवता की मिसाल टीम निशा बबलू सिंह ने बेसहारा महिला के अंतिम संस्कार में दिखाई संवेदनशीलता

मानवता के पुजारी व बेसहारों के सहारा बने टीम निशा बबलू सिंह

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

रेनूकूट क्षेत्र की घटना

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

रेणुकूट/ सोनभद्र- आज सुबह खाड़ पाथर के रास्ते पर जाते हुए, मुझे कुछ लोगों ने एक अत्यंत दु:खद समाचार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एक बेसहारा महिला का निधन हो गया है और इस दुख की घड़ी में उनका कोई भी सहारा मौजूद नहीं है।

इस हृदयविदारक सूचना मिलते ही टीम निशा बबलू सिंह के सदस्यों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचकर टीम के सदस्यों ने जो मंजर देखा जिससे उनका हृदय करुणा से भर गया।मानवता की उत्कृष्ट मिसाल पेश करते हुए टीम के सदस्यों ने दिवंगत राजकुमार बैगा की पत्नी के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया।

इस पुनीत कार्य में भैया नरेश अग्रवाल , संतोष साबू , डब्लू मिश्रा , इरसाद विक्की , मुन्ना और पीयूष जायसवाल ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। इन सभी के प्रयासों से न केवल अंतिम संस्कार की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, बल्कि शोकाकुल परिवार को कुछ आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई, ताकि वे इस मुश्किल समय में कुछ संबल पा सकें।

पट्टा  कराए जाने के लिए  रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित Read More पट्टा  कराए जाने के लिए  रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

यह परिवार रेणुकूट स्थित बाबू राम सिंह महाविद्यालय के सामने एक छोटी सी झोपड़ी में निवास करता है। दुर्भाग्य की बात यह है कि अब इस परिवार में केवल एक 20 दिन का नवजात शिशु और एक 3 साल की छोटी बच्ची ही शेष हैं, जिनके आगे-पीछे कोई भी देखभाल करने वाला नहीं है।

किसान की झोपड़ी में आग लगने से सामान जलकर राख Read More किसान की झोपड़ी में आग लगने से सामान जलकर राख

इसी क्रम में सभी संवेदनशील और उदार हृदय वाले बंधुओं से विनम्र अपील करता हूँ कि यदि आपके लिए संभव हो, तो कृपया इस संकटग्रस्त परिवार की सहायता के लिए आगे आएं। इस मुश्किल घड़ी में मानवता के नाते इस परिवार का साथ दें और उनकी मदद करें।यह एक ऐसा कार्य है जो न केवल किसी के दु:ख को कम करेगा, बल्कि समाज में करुणा और एकजुटता की भावना को भी मजबूत करेगा।

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा में किया बड़ा बदलाव Read More यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा में किया बड़ा बदलाव

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें