लहू पुकार रहा नहीं मिलेगी खीर...!
On
आज सुनाई दे रही हैं पहलगाम की चीख,
हाँ, दिन ऐसा आएगा आतंकी मांगे भीख।
निर्दोषो की बलि चढ़ी हैं बही लहू की धार,
हैवानों ने पर्यटकों की इज़्ज़त की तार-तार।
इन श्वानों ने ली हैं परीक्षा हमारी बार-बार,
कल्पना से ज्यादा सज़ा कर उठे चित्कार।
आज सुनाई दे रही हैं पहलगाम की चीख,
हाँ, दिन ऐसा आएगा आतंकी मांगे भीख।
उजड़े हुए सुहाग की कीमत मांगे हिंदुस्तान,
दाना-पानी को तरसेगा प्रतिदिन पाकिस्तान।
पुलवामा से नहीं शायद ली कोई भी सीख,
दुनियाभर से मांग रहा कटोरा लेकर भीख।
आज सुनाई दे रही हैं पहलगाम की चीख,
हाँ, दिन ऐसा आएगा आतंकी मांगे भीख।
ऐसा सबक सिखाओ मोदी-शाह-राजनाथ,
दरदर भटके न मिले पनाह मलते रहें हाथ।
हाँ, लेना है प्रतिशोध जन-जन हुआ अधीर,
आज तो लहू पुकार रहा नहीं मिलेगी खीर।
संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Jan 2026
14 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
15 Jan 2026 18:17:10
Longest Railway Bridge : भारतीय रेलवे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है, जबकि एशिया में यह दूसरे स्थान...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List