फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

जनप्रतिनिधियों ने नई सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना बनाने के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ किया बैठक

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने हेतु बनाये कार्ययोजना- विधायक घोरावल

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

शासन की मंशा के अनुरूप पक्की सड़कों से जोड़ने की कार्ययोजना

अजीत सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

लोक निर्माण विभाग द्वारा नयी सड़कों के निर्माण हेतु कार्ययोजना बनाने के सम्बन्ध में विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, विधायक सदर के प्रतिनिधि विकास मिश्रा, सांसद के प्रतिनिधि, विधायक दुद्धी के प्रतिनिधि के उपस्थिति में बैठक की गयी।

बैठक के दौरान विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक गांव कों को पक्की सड़कों से जोड़ा जाये, जिस ग्राम सभा की आबादी 150 है, उन ग्रामों को भी पक्की सड़कों से जोड़ने हेतु इस कार्य योजना में सम्मिलित किया जायेगा।

भ्रष्ट ट्रस्ट संचालक और संरक्षकको गिरफ्तार किया जाए।आप नेता Read More भ्रष्ट ट्रस्ट संचालक और संरक्षकको गिरफ्तार किया जाए।आप नेता

इस कार्य योजना में राबर्ट्सगंज में बाईपास का निर्माण हेतु भी कार्ययोजना बनायी गयी है, जो चुर्क मोड़ से लेकर पन्नूगंज, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर क्रास करके राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर समाप्त होगी, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 646 करोड़ रूपये होगी, इसी प्रकार से चौरा-कुणाड़ी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी किया जायेगा, पंचमुखी महादेव मंदिर रोड का चौड़ीकरण, बरैला महादेव मंदिर सड़क का चौड़ीकरण, जिरही देवी माता मंदिर के चौड़ीकरण केे कार्य भी इस कार्ययोजना में सम्मिलित किया गया है।

बस्ती को 'बेस से स्पेस’ अभियान को मिले नए पंख, महिलाओं एवं बच्चों के सपनों ने बढ़ाया समाजसेवी मनीष_मिश्रा_का_उत्साह Read More बस्ती को 'बेस से स्पेस’ अभियान को मिले नए पंख, महिलाओं एवं बच्चों के सपनों ने बढ़ाया समाजसेवी मनीष_मिश्रा_का_उत्साह

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा जाये, उस योजना को पूर्ण करने हेतु यह बैठक आयोजित की गयी है, जिसमें जनप्रतिनिधि गण अपने क्षेत्र से सम्बन्धित सड़को के निर्माण हेतु प्रस्ताव उपलब्ध करा सकते हैं।

अतीक अहमद की कथित बेनामी संपत्तियों की जांच को एसआईटी गठित, तीन दिन में शुरू होगी कार्रवाई। Read More अतीक अहमद की कथित बेनामी संपत्तियों की जांच को एसआईटी गठित, तीन दिन में शुरू होगी कार्रवाई।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियन्तागण यह सुनिश्चित करेंगें कि जनप्रतिनिधि गण द्वारा सड़कों के निर्माण हेतु जो भी प्र्रस्ताव उपलब्ध कराये जा रहे हैं, उन प्रस्तावों की स्वीकृति होने के उपरान्त सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता जनप्रतिनिधिगण को उसके सम्बन्ध में जानकारी आवश्य उपलब्ध करा देंगें।

बैठक में अधिशसी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड शैलेश ठाकुर, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड शिवकुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग गोविंद यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित गण उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार