विधायक ने 110 किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का चेक वितरित किया
चेक मिलने पर किसानों ने राहत का सांस लिया।
स्वतंत्र प्रभात
सिद्धार्थनगर।
शोहरतगढ़ तहसील के बरैनिया में स्थित पंचायत भवन पर शुकवार को क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने 110 किसानों में फसल क्षतिपूर्ति का चेक वितरित किया।गत दिनों आग लगने से बरैनिया व नकाही गांव के 110 किसानों का गेहूं का फसल चल कर राख हो गया था।
चेक मिलने पर किसानों ने राहत का सांस लिया।विधायक ने कहा कि आपदा से किसानों पर दोहरी मार पड़ती है। इसमें किसानों का पैदावार तो जाता ही है इसके अलावा पूंजी भी चली जाती है।प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के नुकसान का जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जा रहा है।
उन्होंने किसानों से कहा कि आपको चेक के लिए तहसील में बुला कर परेशान नहीं किया गया है। आपके गांव में ही चेक मिल रहा है। यही सरकार की मंशा है। इस दौरान एसडीएम राहुल सिंह, तहसीलदार अजय कुमार, मंडी समिति सचिव रामजी यादव आदि मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Dec 2025
12 Dec 2025
11 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List