Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 29 व 30 नवंबर को बीच बीच में हल्के बादल तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु 1 दिसंबर से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।

इस दौरान वातावरण में नमी होने से उत्तर  व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध परंतु दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में हल्का बदलाव रहने तथा 1 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे सुबह व शाम को ठंड बने रहने तथा दिन में धूप खिले रहने की संभावना है।

इस दौरान  राज्य में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।

##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Haryana: हरियाणा में रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने अपनी बहन के साथ किया दुष्कर्म Read More Haryana: हरियाणा में रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने अपनी बहन के साथ किया दुष्कर्म

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें