अधिवक्ता पर जान लेवा पिटाई के आरोपी पुलिस कर्मी को तत्काल निलंबित करें मुख्यमंत्री--राकेश शरण मिश्र

नैनी के अधिवक्ता आदर्शन मिश्र को पीटने वाले चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कठोर कारवाई की मांग

अधिवक्ता पर जान लेवा पिटाई के आरोपी पुलिस कर्मी को तत्काल निलंबित करें मुख्यमंत्री--राकेश शरण मिश्र

सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व प्रदेश के पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

अजीत सिंह /राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोंनभद्र/उत्तर प्रदेश-

 दो दिन पूर्व प्रयागराज जनपद के औद्योगिक क्षेत्र नैनी में अधिवक्ता आदर्शन मिश्र को चौकी इंचार्ज संजीव कुमार द्वारा बुरी तरह पीटने की घटना की जानकारी होते ही जनपद प्रयागराज सहित प्रदेश के अधिवक्ता संघों एवं अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है।पुलिस द्वारा बेवजह अधिवक्ता आदर्शन मिश्र की जान लेवा पिटाई की घटना की जानकारी होते ही संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रदेश केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश के उच्च पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल दोषी पुलिस अधिकारी पर कठोर से कठोर कारवाई करने हुए निलंबन की मांग की है।

 सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर थाने में अधिवक्ता आदर्शन मिश्र की जानलेवा पिटाई करने वाले आरोपी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कारवाई की माँग की है।

दिल्ली से प्रेमिका का बच्चा किडनैप कर भागा प्रेमी Read More दिल्ली से प्रेमिका का बच्चा किडनैप कर भागा प्रेमी

उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओ पर हो रहे प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओ में भय ब्याप्त हो गया है और अधिवक्ताओं पर आए दिन होने वाले हमले इस बात का प्रमाण है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ना तो प्रदेश सरकार और ना ही उत्तर प्रदेश की पुलिस के पास कोई कार्य योजना है।

जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल  का आगमन आज Read More जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल का आगमन आज

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने मुख्यमंत्री से माँग किया है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच करवाकर घटना में संलिप्त पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। साथ ही गंभीर रुप से घायल अधिवक्ता संजीव कुमार के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग धनराशि को भी तुरंत देने की मांग की है।

Maharajganj : भ्रष्टाचार में लिप्त उत्तरप्रदेश का दरोगा मोहम्मद अशरफ खान रंगे हाथ गिरफ्तार ,सदर कोतवाली महराजगंज में थी तैनाती , Read More Maharajganj : भ्रष्टाचार में लिप्त उत्तरप्रदेश का दरोगा मोहम्मद अशरफ खान रंगे हाथ गिरफ्तार ,सदर कोतवाली महराजगंज में थी तैनाती ,

इसके अलावा श्री मिश्र ने एक बार पुनः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की पुरजोर माँग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने से आए दिन प्रदेश के अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel