सत्येंद्र कुमार शुक्ल महामंत्री पद व संगठन के दायित्वों से हटाए गए 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) के जिलाध्यक्ष अशोक राय और जिला महामंत्री जय प्रकाश पाण्डेय ने अपनी एक संयुक्त विज्ञप्ति में बताया है कि संगठन के जिला संयुक्त मंत्री व  मान्धाता के ब्लाक महामंत्री रहे सत्येंद्र कुमार शुक्ल द्वारा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और वैचारिक संगठन के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी करने और अनुशासन हीनता के कारण उन्हें 27 फरवरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
 
जिसका जवाब उनके द्वारा 03मार्च  को प्रेषित किया गया। उक्त जवाब में किसी भी प्रकार से यह परिलक्षित नहीं हुआ कि उनको अपने कृत्य पर कोई पछतावा है।तदोपरांत सम्यक विचारोपरांत सत्येन्द्र कुमार शुक्ल को संगठन की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्वों से तत्काल प्रभाव से मुक्त किये जाने का निर्णय लिया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें