नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बलरामपुर चीनी मिल की कुम्भी इकाई में गन्ना काटने की मशीन आने से किसानों को मिलेगी राहत।
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। कुम्भी चीनी मिल परिक्षेत्र के ग्रामों मे गन्ना कटाई हेतु लाई गई गन्ना कटाई मशीन से ग्राम तेजापुर, सुहेला तथा सिकंदराबाद में गन्ना काटने वाली मशीन का परीक्षण किया गया। जिसको देखने के लिए भारी संख्या में किसान पहुंचे। इस मशीन के सफल परीक्षण से किसान संतुष्ट दिखे तथा अपना गन्ना कटाई हेतु मिल प्रबंधन से अपनी बात रखी गन्ना प्रबंधक जगपाल सिंह ने बताया कि इस कटाई मशीन के प्रयोग से आने वाले समय में मजदूरो पर निर्भरता कम होगी,काफ़ी संख्या में किसानों को मजदूर न मिल पाने के कारण किसनों की परचियां खारिज हो जाती थी।
मजदूरी अधिक देने के बावजूद समय से गन्ना पहुंच नहीं पता था। जो थोड़ा बहुत छिल भी पता था वह पड़ा पड़ा सूखता रहता था। यह सारी समस्याएं जल्द ही दूर होगी समय की बचत होगी तथा गन्ने की कटाई तेजी से जमीन की सतह से होने के कारण पेड़ी गन्ने के उत्पादन में वृद्धि होगी जिससे किसानों को अच्छा फायदा होगा। खास बात ये रहेगी कि इस हार्वेस्टर मशीन से गन्ना कटाने से लेकर मिल पहुँचने तक पचास रूपये कुंतल का खर्चा आएगा जबकि मजदूर से गन्ना छिलाना भराना मिल पहुँचाना आज काफ़ी महंगा पड़ रहा है जिससे किसनों को राहत मिलेगी।

Comments