चांची कला शक्ति पीठ पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न।

चांची कला शक्ति पीठ पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न।

भब्य कार्यक्रम का आयोजन

सतीश तिवारी (संवाददाता) 

कोन / सोनभद्र -

विकास खण्ड कोन अन्तर्गत चांची कला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शक्ति पीठ धाम में बड़े ही धूमधाम से वार्षिकोत्सव का कार्य क्रम शक्ति पीठ धाम के समिति के द्वारा गुरुवार को सायं से अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ और शुक्रवार को समाप्त हुआ।

मां भगवती,बजरंग बली जी का हवन पूजन कर कार्यक्रम बड़े ही धूम धाम से संपन्न हुआ। तत्पश्चात प्रसाद वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया जिसमें लगभग हजारों भक्तों ने प्रसाद वितरण कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किए। शक्ति धाम मंदिर के संस्थापक पूर्व एम एल सी जयप्रकाश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल  का आगमन आज Read More जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल का आगमन आज

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी सुशील चतुर्वेदी,संजय चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष व ब्राह्मण महासभा कोन के उपाध्यक्ष शशांक मिश्रा, रमेश चंद्र चतुर्वेदी विनयकांत चतुर्वेदी,विद्यानंद त्रिपाठी व पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल सहित समिति के सदस्यगण व सहित ग्राम प्रधान सुधीर कुमार जायसवाल का भरपूर सहयोग रहा। 

दो बड़ी सीमेंट फैक्ट्रियों और बिजली परियोजना के बीच अंधेरे में अमर डम-डम गुफा, विकास की राह देख रहे श्रद्धालु Read More दो बड़ी सीमेंट फैक्ट्रियों और बिजली परियोजना के बीच अंधेरे में अमर डम-डम गुफा, विकास की राह देख रहे श्रद्धालु

जिसके क्रम में रात्रि में वाराणसी से पधारे देवी जागरण मंडली द्वारा भव्य कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित किया गया है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनुषधारी, अजीत, दिनेश त्रिपाठी, ब्राह्मण महासभा के दिलीप कुमार त्रिपाठी सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।

शिक्षक संगठन ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं Read More शिक्षक संगठन ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel