नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
होली से पहले एक्शन मोड में माल पुलिस: इंस्पेक्टर नवाब अहमद के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च, शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी
.......माल में होली को लेकर पुलिस का रूट मार्च, शांति व्यवस्था का दिया संदेश
माल/लखनऊ। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से माल पुलिस ने व्यापक स्तर पर रूट मार्च किया।थाना प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने गुरुवार दोपहर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बाइक से रूट मार्च निकाला। इस दौरान बाजारों, मुख्य चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती गई।
पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों का भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रूट मार्च के दौरान आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
क्षेत्र में लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शरारती गतिविधि या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो सके।
breaking news hindi news uttar pradesh Swantantra prabhat news swatantra prabha Mahilabaad Lucknow होली से पहले एक्शन मोड में माल पुलिस: इंस्पेक्टर नवाब अहमद के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी .......माल में होली को लेकर पुलिस का रूट मार्च शांति व्यवस्था का दिया संदेश

Comments