नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पलिया में तहसील प्रशासन को ठेंगा दिखा रहा भू-माफिया
आज फिर शुरू किया निर्माण, आखिर भूमाफिया के विरुद्ध एफआईआर क्यों नहीं दर्ज करा रहे जिम्मेदार
लखीमपुर खीरी- दुधवा रोड पर स्थगन आदेश के बावजूद बार-बार नगर पालिका की करोड़ों की भूमि पर स्कूल संचालक, शुरू करा देता है अवैध निर्माण कार्य इस बेखौफ कथित भू माफिया पर आखिर रिपोर्ट क्यों दर्ज नहीं करायी जा रही हैं।
सूत्र बताते हैं कि एसडीएम डॉ0 अवनीश कुमार द्वारा तीन बार रुकवाया जा चुका है अवैध निर्माण, इसके बावजूद तहसील प्रशासन से नहीं डर रहा स्कूल संचालक और बार बार निर्माण शुरू कराकर अवैध कब्जा करने को प्रयासरत दिखाई पड रहा है।
वही लोगों का कहना है कि तहसील प्रशासन की मिली भगत नहीं है तो कैसे शुरू हो जाता है बार-बार निर्माण, प्रशासन भू माफिया के विरुद्ध क्यों नहीं कर रहा है एफआईआर?

Comments