विद्यालय संचालन के दौरान कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का मिला शव
विद्यालय में घटना होने के बाद शिक्षक का गायब होना बना चर्चा का विषय- सन्देह के घेरे में घिरे विद्यालय पर तैनात शिक्षक
On
बस्ती। बस्ती जिले में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय खपड़ही के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैला गई।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फ़ानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी मिलते ही पहुंचे पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई।
आपको बता दें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खपडही गांव निवासी रागिनी (11) पुत्री शिवप्रसाद घर के बगल स्थित कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय खपड़ही में कक्षा 6 में पढ़ती थी। रोज की तरह सोमवार को भी विद्यालय खुला तो सभी छात्र स्कूल में पहुंचे परिजनों की माने तो यह भी घर से पढ़ने के लिए स्कूल गई थी लेकिन तभी अचानक स्कूल के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में उसका सब पड़ा मिला। तो विद्यालय के शिक्षकों के होश उड़ गए घटना की सूचना परिजनों को दी गई परिजन सहित गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए आनन फ़ानन अंतिम संस्कार कर दिया।
विद्यालय में छात्र की संबंधित परिस्थितियों में मौत के बाद ना तो घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे और ना ही विद्यालय में तैनात शिक्षकों ने इसकी सूचना पुलिस को देना मुनासिब समझा। विद्यालय के शिक्षकों का पुलिस को सूचना न देना और गुपचुप तरीके से आनन फ़ानन शव अंतिम संस्कार कर देना संदेह के दायरे में आ जाता है कि आखिर ऐसी कौन सी बात को छुपाने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और समय से पूर्व विद्यालय को बंद कर शिक्षक मौके से गायब हो गए।
फिलहाल मृतक के पिता शिव प्रसाद ने बताया कि मेरी बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था लेकिन घटना कैसे हुई इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे कोई कार्रवाई नहीं चाहिए। शिक्षक घटना के बाद स्कूल से गायब होने पर सन्देह के घेरे है । उक्त प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खपड़ही पर दो अध्यापक तैनात है । एक अध्यापक आज अनुपस्थित थी एक अध्यापक का फोन स्विच ऑफ आ रहा है । कल मामले की जांच की जायेगी । उक्त प्रकरण में थानाध्यक्ष उपेंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
06 Dec 2025
06 Dec 2025
06 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
07 Dec 2025 10:36:33
Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मजबूत तेजी देखने को मिल...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List