नगर पंचायत में हो रहा मनमानी तरीके से काम

बता दे कि नगर पंचायत कचगांव वार्ड नंबर 12 के सभासद आकाश सिंह हनी ने बताया कि गांव की कुछ लोगों के द्वारा रास्ता बने नहीं दिया जा रहा है।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

संवाददाता अनवर हुसैन

जौनपुर : नगर पंचायत कचगांव के सभासदों के द्वारा आज जिलाधिकारी को एप्लीकेशन दिया गया। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत ईओ व नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा मनमानी तरीके से काम किया जा रहा है।

बता दे कि नगर पंचायत कचगांव वार्ड नंबर 12 के सभासद आकाश सिंह हनी ने बताया कि गांव की कुछ लोगों के द्वारा रास्ता बने नहीं दिया जा रहा है। सभासद का कहना है कि राजस्व अभिलेख में गाटा संख्या 82 में रास्ते के रूप में दर्ज है।

लेकिन गांव के कुछ लोगों के द्वारा रास्ता नहीं बनने दिया जा रहा है। जब इसकी शिकायत ईओ की गई तो उन्होंने बताया कि ऊपर से दबाव बनाया जा रहा है जिसके वजह से रास्ता नहीं बन रहा है। वहीं कचगांव नगर पंचायत के अन्य सभासद के द्वारा आरोप लगाया गया कि नगर पंचायत अध्यक्ष मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ अपने रिश्तेदारों को ठेकेदारी कर रहे हैं।

कल्याणपुर मेट्रो ट्रैक पर चढ़ा युवक, नशे में टहलता रहा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Read More कल्याणपुर मेट्रो ट्रैक पर चढ़ा युवक, नशे में टहलता रहा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ के द्वारा कोई बैठक नहीं कराई जाती है। अगर हम लोग कोई जानकारी मांगते हैं तो अधिकारी के द्वारा कहा जाता है कि जाकर डीएम से जानकारी लो बिना किसी बोर्ड बैठक के ही मनमानी तरीके से काम कराया जा रहा है। इस दौरान सभासद रितेश मौर्या, सुनील विश्वकर्मा, आकाश सिंह हनी सहित अन्य सभासद प्रतिनिधि मौजूद रहे।

गायत्री साधना से जुड़कर मानव कल्याण का संदेश दे रही कलश यात्रा - अशोक शर्मा  Read More गायत्री साधना से जुड़कर मानव कल्याण का संदेश दे रही कलश यात्रा - अशोक शर्मा 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार