विकासखंड कुदरहा के खंड विकास अधिकारी,सचिव और तकनीकी सहायक ने शिकायत होने के बाद भी मानक विहीन कार्य का किया भुगतान

छरदही ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि को खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज बना रहे लखपती

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

 बस्ती। बस्तीजिले के विकास खंड कुदरहा के खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने आई. जी. आर. एस., तहसील दिवस शिकायत, एवं नोटरी वयान हल्फी के द्वारा शिकायत प्राप्त करने के बाद भी अपने चहेते सचिव गोरखनाथ यादव एवं तकनीकी सहायक सुरेंद्र कुमार सिंह कि मिली भगत से मानक विहान कार्य का भुगतान करके, ट्राली ट्रैक्टर से कराए गए कार्य का भुगतान करके तथा कुछ कार्य तीन वर्ष के अंदर कराए गए और सभी साइडों पर मास्टर रोल के अनुरूप मजदूर कम संख्या में लगाए गए फिर भी उक्त अधिकारियों ने ग्राम प्रधान से अच्छी मिली भगत  करके लाखों का फर्जी भुगतान करके सरकार की विकास नीति को धराशाई करने का कार्य कियाl
 
इस प्रकार बस्ती जनपद में उक्त विकासखंड में अब नोटरी बयान हल्फी के द्वारा भी शिकायत करना बेकार साबित हो रहा है खंड विकास अधिकारी इसे खेल खिलौना समझते हैं वह जांच करने के नाम पर कागज दबाने का कार्य करते हैं और फर्जी भुगतान करके ग्राम प्रधान के घोटाले की नीति को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं जिससे विकासखंड में ग्राम पंचायत छरदही के प्रधान प्रतिनिधि लगातार लाखों की लूट करके लखपति बनने का सपना ब्लाक कर्मचारियों की मिली भगत से सरकार कर रहे हैंl
 
जिससे आहत होकर शिकायतकर्ता ने पुनः एक बार जन सूचना की मांग खंड विकास अधिकारी से किया है अब देखना है जन सूचना मिलती है या वह भी ठंडी हवा खाकर बदहाली का शिकार हो जाएगा इस प्रकार खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज की विकास नीति पर सवालिया निशान खड़ा होता है साथ ही बहादुरपुर ब्लॉक के हथिया 2 ग्राम पंचायत में बिना कार्य काराए भुगतान देने में माहिर सचिव अब कुदरहा में भी वह कारनामा करने में पीछे नहीं रह रहे हैं और मानक विहीन कार्यों का फर्जी तरह एम बी करने में माहिर तकनीकी  सहायक सुरेंद्र कुमार सिंह भी प्रधान को मालामाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं इस प्रकार खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत से संबंधित कर्मचारी ग्राम प्रधान छरदही पर पूरी तरह मेहरबान है l

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें