19 लाख की हेरोइन के साथ एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार

- पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को भेजा जेल

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

महराजगंज। सोनौली कोतवाली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने बॉर्डर पर नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात थाना सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चला रही थी।
 
इसी दौरान फरेन्दी तिवारी बाजार के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 19 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 19 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी की पहचान जोगिन्दर धरिकार पुत्र स्व. शिवशंकर धरिकार निवासी सिद्धार्थनगर नगर पालिका 4 थाना वोड़ा जिला रुपनदेही लुम्बनी राष्ट्र नेपाल उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।
 
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार