कानपुर में बोले अखिलेश - मुख्यमंत्री अपना डीएनए चेक करायें, मैं भी कराऊंगा
संभल की घटना प्रशासन की देन- अखिलेश यादव
On
कानपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डीएनए की बात करने से समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बहुत खफा हैं। आज गुरुवार को अखिलेश यादव ने यहां कहा कि एक संत होने के नाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डीएनए की बात नहीं करनी चाहिए। वह अपना डीएनए चेक करायें, मैं भी कराऊंगा।
समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां सांसद राजाराम पाल के बेटे की शादी में शामिल होने के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता कि वो कितना बायोलॉजी जानते हैं। मैं निवेदन करना चाहता हूं कि वो बार-बार डीएनए जांच कराने की बात करते हैं। इसलिए मैं भी ये बात कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री भी अपना डीएनए चेक कराएं और मैं भी अपना डीएनए चेक कराऊंगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग खोखले हो गए हैं। वो खोखले नहीं होते तो जनता का समर्थन उन्हें मिलता। परिणाम जो भी आए, लेकिन हम लोग जानते हैं कि भाजपा हारी है। प्रशासन और पुलिस ने उन्हें जिताया है। संभल हिंसा पर किए गए सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि संभल की घटना भी प्रशासन की देन है। पहले सर्वे में जिम्मेदार लोगों ने कोई रुकावट पैदा नहीं की। दोबारा सर्वे लगाने पर नारेबाजी की गई। ये भाजपा के लोगों ने कराया। समाजवादी पार्टी द्वारा सीसामऊ विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद पहली बार कानपुर आए पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस दौरान ही यहां सीसामऊ में जीत दर्ज करने वाली नसीम सोलंकी से भी मुलाकात की।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 12:08:35
Yamuna Expressway: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर आने वाले दिनों में ठंड...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List