राशन के लिए दर-दर भटक रहे गरीब, बरमोरी में फूटा जनाक्रोश

होली से पहले नहीं मिला फरवरी का राशन, ग्रामीणों का प्रदर्शन — कोटेदार पर कार्रवाई की मांग

राजेश तिवारी Picture
Published On

विकास खण्ड कोन के बरमोरी का मामला

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन /सोनभद्र-

विकासखंड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत बरमोरी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। महीनों से समय पर राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर कोटेदार पर तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई।ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी नियमों के अनुसार निर्धारित तिथि पर राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद परिवारों को बार-बार कोटेदार की दुकान के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें राशन खत्म होने या वितरण न होने का हवाला देकर लौटा दिया जाता है। इससे क्षेत्र के दर्जनों परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है।

IMG_20260301_171134

ईGOT कर्मयोगी भारत साधना सप्ताह में उत्तर मध्य रेलवे के मंडलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन Read More ईGOT कर्मयोगी भारत साधना सप्ताह में उत्तर मध्य रेलवे के मंडलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

राशन कार्ड धारकों ने बताया कि फरवरी माह का राशन भी होली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले वितरित नहीं किया गया। पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण यहां के लोगों की आजीविका पहले ही सीमित है, ऐसे में सरकारी राशन ही गरीब परिवारों का मुख्य सहारा है। राशन न मिलने से कई घरों में चूल्हा जलाना तक मुश्किल हो गया है।महिलाओं और बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें कई-कई बार दुकान पर जाना पड़ता है, जिससे समय और मजदूरी दोनों का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ कागजों में तो दिखाया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। मिली जानकारी के अनुसार ऑफ लाईन दुकान है अभी भी लगभग 400 से ऊपर लोगों का ई केवाईसी नहीं हो पाया है जहाँ सबसे बड़ी समस्या नेटवर्क कनेक्टविटी व आधार ई केवाईसी की है जिससे लोगों के सामने समस्या उत्पन्न हो रही है। आवश्यता है राशन कार्ड धारकों को जागरूक करें व आधार सेंटर पर जाकर राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों का आधार ई केवाईसी कराने की ताकि इस तरह की समस्या उत्पन्न न हो । 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने  मनाई डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती Read More भाजपा कार्यकर्ताओं ने  मनाई डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का संवेदनशील श्रवण, त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश Read More पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का संवेदनशील श्रवण, त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के अन्य गांवों को साथ लेकर बड़ा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा नियमित और पारदर्शी तरीके से राशन वितरण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि गरीबों को उनके अधिकार से वंचित न होना पड़े।

प्रदर्शन में विनय कुशवाहा, कन्हैयालाल, राघवेन्द्र, जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, श्रवण कुमार, रामभोग, रजवंती, मालती, सिरपतिया, फूल कुमारी, सोमरी देवी, फूल पतिया सहित दर्जनों महिलाएं एवं बुजुर्ग शामिल रहे।इस संबंध में खाद्य पूर्ति निरीक्षक निर्मल सिंह ने सेल फोन पर बताया कि मामले की जांच कराई जायेगी और शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें