संविधान दिवस पर हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

दिलाई गई संविधान शपथ

संविधान दिवस पर हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

संवाददाता मोo आसिफ

शाहगंज, जौनपुर। 

क्षेत्र स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर राज्यपाल सचिवालय एवं कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के संरक्षकत्व में संविधान प्रतिज्ञा सप्ताह 20 नवंबर से 26 नवंबर 2024 के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर नूर तलअत के निर्देशन में संचालित किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम शपथ ग्रहण स्वयं सेविकाओं द्वारा संपन्न हुआ, इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में स्वयं सेविकाओं एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने संविधान के सिद्धांतों एवं मार्गदर्शन के अनुसार अपने दैनिक जीवन को सुचारू रूप से संचालित करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय में संविधान की प्रस्तावना का वाचन महाविद्यालय के प्राध्यापकों शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं द्वारा किया गया। 

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

इसी क्रम में महाविद्यालय में प्रबुद्ध शिक्षकों द्वारा संविधान में उल्लेखित नागरिक कर्तव्य, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य और राज्य नीति के निदेशक तत्वों के संदर्भ में जानकारी छात्राओं से साझा की । इस अवसर पर डॉक्टर विजय प्रकाश सिंह ने छात्राओं को अपने नागरिक जिम्मेदारी से अवगत कराया।

Haryana: हरियाणा में नकली वीटा देसी घी मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी और ASI निलंबित Read More Haryana: हरियाणा में नकली वीटा देसी घी मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी और ASI निलंबित

कार्यक्रम की निरंतरता में छात्राओं ने विविध प्रतियोगिता में यथा भाषण, पोस्टर, रंगोली आदि में प्रतिभा किया। महाविद्यालय में संविधान प्रतिज्ञा सप्ताह बड़े ही उल्लास के साथ संपन्न किया गया।

Haryana Weather: हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप तेज, 17 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट Read More Haryana Weather: हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप तेज, 17 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर नूर तलअत प्राध्यापक डॉ विजय प्रकाश सिंह,डॉक्टर अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर आनंद कुमार सिंह, डॉक्टर अखिलेश राम, डॉ रवि प्रकाश, डॉ रमेश चंद, सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel