अज्ञात वाहन ने बाइक सवार  चचेरे भाईयों को कुचला 

मृतक हसनापुर गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

हादसे में मौके पर दोनों की दर्दनाक हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड पर ऐहार गांव स्थित टोल प्लाजा के निकट निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे ओवर ब्रिज के नीचे रविवार की देर शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक सफाई कर्मी व उसके चेचरे भाई को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मेहरबान मजरे जमुआंवा गांव निवासी राकेश कुमार पाल उर्फ झल्लू (40) व उसका चचेरा भाई रामदेव पाल (38) एक बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार की बारात में शामिल होने जा रहे थे।
 
तभी टोल प्लाजा के निकट निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के ओवर ब्रिज के नीचे कोई अज्ञात बड़ा वाहन उनके ऊपर चढ़ गया। पहियों की चपेट में आ जाने के कारण दोनों का शरीर क्षत विक्षत  हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को लहू लुहान अवस्था में एंबुलेंस के जरिए उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राकेश हसनापुर गांव में सफाई कर्मी पद पर तैनात था। उसे कोई संतान नहीं थी।
 
पत्नी रीता का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं रामदेव राजगीर का काम करता था। वर्तमान में वह अपनी ससुराल बऊरी का पुरवा मजरे  में रहता था। हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिवारीजनों में हाहाकार मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायतनामा कराकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें