सांड़ का आतंक  खेत की रखवाली कर वापस आ रहे किसान को पटका, हुई मौत

जिले में गौशाला हवा हवाई साबित हो रहा है छुट्टाजानवर किसान के खेतों में आतंक मचाए हुए इनको पकड़ने के लिए केवल कागज करवाई तक ही सीमित रह गई है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के लखनहट निवासी 45 वर्षीय किसान को सांड़ ने पटककर मार डाला। घटना से गांव में मातम पसर गया। जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोगों में सांड़ को लेकर भय पैदा हो गया है। लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, लखनहट निवासी विशाल धर दुबे खेती कर परिवार की जीविका चलाते थे। मंगलवार की शाम को धान की फसल देखने खेत में गए थे। गांव के लोग बताते हैं कि लौटते समय रास्ते में सांड़ मिल गया। उसने विशाल पर हमला बोल दिया।
 
मौके पर ही उनके नाक और कान से खून आ गया। परिवार के लोग गांव वालों की मदद से अस्पताल ले जाने लगे। मगर, रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। उनके एक तीन साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। पुलिस को सूचना दी गई है। परिवार के लोग शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सौंपना चाहते हैं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार