अनंत अंबानी+राधिका की 3700 करोड की शाही शादी का जश्न

अनंत अंबानी+राधिका की 3700 करोड की शाही शादी का जश्न

स्वतंत्र प्रभात। एसडी सेठी।

एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश और नीता अंबानी के घर शुक्रवार को उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी +राधिका मर्चेंट की शादी की शहनाई बज गई।  12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

इस  शाही- शादी में मुकेशअंबानी ने अनुमानतः 3700 करोड रूपये की बडी रकम खर्च कर दी। इस शाही- शादी के महा-जशन की शुरुआत बुद्धवार 3 जुलाई को मामेरू इवेंट के साथ शुरू हुई। अंबानी परिवार में होने वाली शादी का फंक्शन हमेशा सुर्खिया में रहा है। शुक्रवार 12 जुलाई की शादी भी खासी चर्चा में आ गई है। अनंत की शाही-शादी में मुकेश अंबानी ने जमकर खर्च किया है। 

एक अनुमान के मुताबिक 3700 करोड रूपये में शादी की जा रही है। बता दें कि आम शादी में लोग सोना, कार,बस के इंतजाम पर किए खर्च को ही इति बताते हैं। मुंबई में आयोजित इस शाही -शादी में जुटी खास हस्तियो में देश-विदेश के नेता-अभिनेता,खेल-खिलाडी के अलावा विदेशी बैंड बाजे के खासमखासों ने  शिरकत की। शाही अंदाज तो  शादी के कार्ड से ही झलक गया था। अंबानी फैमली के लग्जरी एक कार्ड की कीमत ही 6-7लाख रूपये की है। शाही इंतजामों की गिनती की शुरुआत 100 चार्टर प्लेन का  इंतजाम किया गया था।

क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन मैनपुरी हॉस्टल ने झांसी 85 को  रनों से हराया Read More क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन मैनपुरी हॉस्टल ने झांसी 85 को  रनों से हराया

Screenshot_20240712_171339_Instagram

पहले सेमी फाइनल मैच में शीश महल लखनऊ ने अयोध्या को 51 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश Read More पहले सेमी फाइनल मैच में शीश महल लखनऊ ने अयोध्या को 51 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

शाही- शादी के गवाह बने अभिनेताओ में संजय दत्त, शहरूख खान, सलमान खान,आमिर खान, जोहर,दीपिका पादुकोण,रणवीर सिंह, रेखा,माधुरी दीक्षित, सैफ अली खान,समेत तमाम फिल्मी हस्तियां मौजूद थी।खिलाडियों में महेंद्र धोनी,इसके अलावा राजनेताओ में ममता बनर्जी, दोनों शिव सेना के नेताओ समेत विदेशी नेता-अभिनेता,और राजनयिकों की भी मौजूदगी देखी गई। हालांकि पीएम  मोदी समेत पूर्व  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  को भी न्योता दिया गया था।हो सकता है कि वह रिसेप्शन पर पहुंचे।उल्लेखनीय है कि प्री वेडिंग इवेंट पर ही मुकेश अंबानी ने तकरीबन 1000 करोड रूपये खर्च किए। वहीं जाम नगर इवेंट्स के दौरान करीब 350 जहाजों का मूवमेंट हुआ।

नेपाल को 3 विकेट से हराकर अयोध्या ने जीता पहला क्वार्टर फाइनल Read More नेपाल को 3 विकेट से हराकर अयोध्या ने जीता पहला क्वार्टर फाइनल

इसके बाद अंबानी परिवार ,अनंत और राधिका की पिरी वेडिंग पार्टी इटली में क्रूज पर हुई थी। इसके लिए भी 12  प्राइवेट एयरक्राफ्ट का इंतजाम अलग से था।इन प्राइवेट जेटस में परिवार,बिजनेस पार्टनर, दोस्त, डांसर, और इवेंट के स्टाफ तक जहाज में सैर कर रहे थे। इसके अलावा रोल्स रोएस से लेकर बेंटले और मर्सिडीज जैसी 200 खास लग्जरी गाडियों का इंतजाम किया गया था।  बता दें कि शुक्रवार 12 जुलाई को शाही शादी की रस्म पूरी हो गई।

शनिवार 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह और रविवार 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा। शाही शादी में खर्चे के पीछे की अंबानी परिवार की नेट वर्थ 118 अरब डाॅलर है।इतनी संपति के साथ अंबानी दुनिया के 12 वें सबसे अमीर इंसान की फेहरिस्त में शामिल है।बता दें कि इस साल मुकेश अंबानी की संपति में जोरदार बढोतरी देखने को मिली है। आंकडो के मुताबिक इनकी नेटवर्थ में 21.02 अरब डाॅलर का उछाल आया है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel