घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर रोड पर जनता बाजार के निकट बृहस्पतिवार की सुबह बांदा में तैनात एक सिपाही सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस पीआरबी के जवानों ने उसे एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
 
बलिया जनपद के थाना दमपुरा, शेरा गोविंदपुर निवासी गोविंद चौहान बांदा पुलिस लाइन में कांस्टेबल पद पर तैनात है। उसे जनता बाजार के निकट से बेसुध अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वह यहां कैसे पहुंचा कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि घायल सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है घटना के संबंध में पुलिस लाइन बांदा और उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।

About The Author

Post Comments

Comments