चोरों ने घर में घुसकर 35 हजार नगदी सहित जेवरात को किया चोरी

पीड़ित ने कहा- परिवार सो रहा था इसी बीच चोरों ने की चोरी,जांच में जुटी पुलिस

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

(बलरामपुर) बलरामपुर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है, चोरों ने एक घर में पीछे से घुसकर 35 हजार नगद और जेवरात पर अपना हाथ साफ किया है।परिवार वालो ने पुलिस से चोरी की सूचना दी है।
 
मामला बलरामपुर के थाना ललिया के ग्राम लालपुर विशुनपुर का है। जहा पर गांव में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है और चोरों ने राकेश कुमार तिवारी के घर में पीछे से घुस कर 35 हजार नकद व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। 
मामले पर जानकारी देते हुए पीड़ित राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि परिवार में सो रहा था। इसी बीच घर में पीछे से घुसकर चोर सामान उठा ले गए। जब परिवार घर में गए तो देखा कि दो बक्से गायब हैं। बक्से में जेवरात व नकदी रखी थी। गांव के पूर्वी छोर पर मजार के पास बक्सा पड़ा मिला। 
 
इससे पहले भी हुई है चोरी
वही जानकारी देते हुए दुर्गा प्रसाद, राम किशोर ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व बच्चा राम पाठक के घर में चोरों हुई थी। उनके घर से उठाया गया बक्सा गांव के दक्षिण छोर पर टूटा मिला था। बक्से में रखा पांच हजार नकद व जेवरात गायब थे। पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन अभी भी चोर पुलिस के पकड़ से बाहर है।और चोरों के हौसले दिन प्रति दिन बुलंद नजर आ रहे है। वही मामले पर थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर मोइना किया है पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार