कुशीनगर :  एकजुटता का भाव सृजित करने का नाम है मेरी माटी-मेरा देश - विवेकानन्द पाण्डेय 

कुशीनगर :  एकजुटता का भाव सृजित करने का नाम है मेरी माटी-मेरा देश - विवेकानन्द पाण्डेय 

पकड़ियार। क्षेत्र के सौरहा खुर्द में रविवार को विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विद्यालय में बने शहीद स्मारक से अमृत कलश में मिट्टी डाला।

प्राथमिक विद्यालय दुबरहा से कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ गांव में भ्रमण कर लोगों के घरो से मिट्टी और एक चुटकी चावल अमृत कलश में लिया गया। विधायक ने कहा कि इसके तहत प्रत्येक घर से मिट्टी और एक चुटकी चावल को अमृत कलश में संग्रह कर, अमृत कलश यात्रा के रूप में दिल्ली भेजा जाएगा। कर्तव्य पथ पर बने अमृत वाटिका में इस मिट्टी का उपयोग होगा। प्रत्येक भारतीयों में एकजुटता का भाव सृजित करना ही इस कार्यक्रम का ध्येय है। इस दौरान प्रधान संघ जिलाध्यक्ष संतोष मणी तिवारी, मंडल अध्यक्ष हरगोविंद रौनियार, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय, सर्वजीत गुप्ता, प्रधान शम्भु गुप्ता,पारसनाथ कुशवाहा, लक्ष्मण यादव, धनेश तिवारी, गोवर्धन प्रसाद, मंगा आदि मौजूद रहे

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel