मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने होने पर उन्नाव पहुंचे दिल्ली सांसद मनोज तिवारी

 

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव

शुक्रवार को केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर शुक्रवार को भाजपा ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

इसी कड़ी में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "सेवा सुशासन और गरीब का कल्याण करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है। केंद्रीय योजनाओं का लाभ पूरे देश के लोगों को मिल रहा है।

मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और भारतवासियों का सम्मान बढ़ा है। 30 जून तक पूरे देश में मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान चलेगा।

About The Author: Swatantra Prabhat Reporters