श्रीराम दरबार की सुंदर झांकी के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई यात्रा

श्रीराम दरबार की सुंदर झांकी के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई यात्रा

स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकरनगर।रामनवमी के अवसर पर नगर में मनोज गुप्ता गुड्डू के नेतृत्व में आयोजित भव्य श्रीराम शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित रहे। आमजनमानस का उमड़ा जन सैलाब, डी. जे. की धुन पर  युवा झूम पड़े। आपको बताते चलें की मनोज द्वारा प्रत्येक वर्ष इस प्रकार की शोभा यात्रा निकाली जाती है l श्रीराम दरबार की सुंदर झांकी के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा निकाली गई। नगर वासी गण में उत्साह दिखा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता माँ दुर्गा मन्दिर में पूजा व  श्रीराम दरबार का किया पूजन, उसके पश्चात यात्रा हुई रवाना।

मुख्य रूप भारतीय जनता पार्टी के ज़िलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी एवं टांडा से पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता के साथ साथ नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्ता के सहयोगियों की भीड़ से श्री राम नाम के नारे से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाह संजीव कुमार, ऋषि, अवधेश सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयमसेवकों ने  रामनवमी  की यात्रा में शामिल होकर यात्रा की शोभा बढ़ाई।यात्रा देर रात तक रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel