विधायक ने बीकापुर नगर पंचायत में सात परियोजना का किया लोकार्पण

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात

बीकापुर अयोध्या‌। नगर पंचायत बीकापुर परिसर में आयोजित समारोह में पहुंचे इलाकाई विधायक डॉ अमित सिंह चौहान के द्वारा 7 परियोजनाओं लगभग सात लाख की लागत से बनने वाले कार्य का लोकार्पण किया
 विधायक अमित सिंह चौहान ने अपने उद्धबोधन में कहा कि सीतापुर नगर पंचायत वासियों के लिए यह एक गौरव का क्षण है जो होने वाले विकास कार्य का लोकार्पण किया जा रहा है जिससे वार्डो का बेहतर विकास हो सके। इस मौके पर आए हुए अतिथियों का अधिषाशी अधिकारी रागिनी वर्मा के द्वारा स्वागत किया गया। जिन विकास कार्य का लोकार्पण समारोह के दौरान किया गया उसमें वार्ड संख्या 11तेंदुवामाफी चतुर्थ में अन्त्येष्टि स्थल योजना का विकास कार्य, वार्ड नंबर 5 बिलारी माफी में घनश्याम वर्मा के घर से मायाराम वर्मा के घर तक इंटरलॉकिंग, वार्ड संख्या 8 रामपुर प्रेमी में पूरे कुबरी पंडित प्राइमरी पाठशाला विद्यालय के कायाकल्प, वार्ड नंबर 7तेंदुवामाफी प्रथम मे भिन्न भिन्न गालियों में पानी सप्लाई हेतु पाइप लाइन का विस्तार, वार्ड नंबर 01 बीकापुर मोहल्ला में नाली निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 6 नासिरपुर मूसी में शोभनाथ निषाद के घर से आगे तक नाली निर्माण, तथा कम्पोजिट विद्यालय का कायाकल्प का कार्य शामिल हैं। आयोजित समारोह में सूर्य कुमार मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार पांडे, अनिल उपाध्याय, राहुल संन्यासी, गोमती तिवारी , संतोष कुमारी , आदि नगर पंचायत कर्मियों की उपस्थिति रही।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें