हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्योहार

 रंग-गुलाल और गुझिया की मिठास में घुली आपसी भाईचारे की भावना

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी शुकुल बाजार। क्षेत्र में होली का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांवों और कस्बों में रंग-गुलाल की बौछार के बीच लोग एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। कहीं ढोलक की थाप पर फाग गीत गूंजे तो कहीं युवाओं ने रंगों और अबीर-गुलाल से एक-दूसरे को सराबोर कर दिया।होली के अवसर पर लोगों के घरों में विशेष रूप से गुझिया, नमकीन और अन्य पारंपरिक पकवान बनाए गए।
 
मेहमानों के स्वागत में गुझिया की मिठास और ठंडाई की खुशबू ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया। छोटे-बड़े सभी ने मिलकर रंगों के इस पर्व का आनंद लिया और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह लोग टोली बनाकर एक-दूसरे के घर पहुंचे और गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान होली के पारंपरिक गीतों की गूंज से पूरा वातावरण उल्लासमय बना रहा।
 
बुजुर्गों ने युवाओं को होली की परंपराओं और सामाजिक सौहार्द का महत्व भी बताया।होली के इस रंगीन पर्व ने एक बार फिर समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। लोगों ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और पुराने गिले-शिकवे भुलाकर नई शुरुआत करने का अवसर भी है। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें