जाजमऊ पुल पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे
On
जगह-जगह मार्ग क्षतिग्रस्त होने के चलते रात और दिन के समय पुल पर जाम की स्थिति बनी रहती है
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित जाजमऊ पुराना पुल जानलेवा गड्ढों से खतरनाक बन चुका है। इससे हाईवे पर रोज जाम लगता है। फुटपॉथ भी कई जगह पूरी तरह जर्जर हो गया है। इसके बावजूद एनएचआई की अनदेखी जारी है। भारी वाहनों के आने जाने से पुल का मार्ग खस्ताहाल हो गया है। जाजमऊ पुराना पुल मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। छोटे वाहन बीस की गति से ही निकल पा रहे हैं।
बड़े वाहन भी रेंग कर निकल रहे हैं। जगह-जगह मार्ग क्षतिग्रस्त होने के चलते रात और दिन के समय पुल पर जाम की स्थिति बनी रहती है। फुटपॉथ भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। ऐसे में रात के अंधेरे में कोई भी गड्ढे में जाकर गंगा में गिर सकता है। काफी बड़े गड्ढे होने के बावजूद विभाग ने कोई भी सुध नहीं ली है। यहां तक फुटपॉथ के गड्ढों को भरवाया भी नहीं गया है और न ही कोई संकेतक लगाये गये हैं।
Tags:
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Dec 2025
12 Dec 2025
11 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List