गोरखपुर :खजनी तहसील बार एसोसिएशन की पहल, 5 अगस्त को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अपोलो हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांच, अधिवक्ताओं व आमजन को मिलेगा निशुल्क परामर्श

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/रामाशीष तिवारी ( ख़जनी तहसील)

खजनी, गोरखपुर। समाजसेवा और जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए तहसील बार एसोसिएशन, खजनी के सौजन्य से 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर तहसील परिसर में दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगा, जिसमें अपोलो हॉस्पिटल के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। साथ ही मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए जाएंगे।

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, एडवोकेट ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मियों, वादकारियों तथा क्षेत्र के आम नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। ऐसे जनहितकारी आयोजन समाज के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं।

उन्होंने सभी अधिवक्ताओं, तहसील कर्मचारियों, वादकारियों और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने परिजनों और परिचितों को भी इसकी जानकारी दें। कार्यक्रम में खजनी के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आनंद कटारिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिकाधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

पशु चराकर लौट रहे व्यक्ति पर हमला Read More पशु चराकर लौट रहे व्यक्ति पर हमला

Post Comments

Comments