कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों ने ली राहत की सांस

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो गई। नगर के विभिन्न इंटर कॉलेजों एवं परीक्षा केंद्रों पर 8, 9 और 10 जून को आयोजित परीक्षा का अंतिम चरण बुधवार को दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के साथ पूरा हो गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों ने ली राहत की सांस

सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जज: सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, पहली बार न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई। Read More सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जज: सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, पहली बार न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई।

परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हंडिया पुलिस ने दबोचा। Read More नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हंडिया पुलिस ने दबोचा।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की गई। सीसीटीवी कैमरों, उड़नदस्तों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में परीक्षा प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

विख्यात कथावाचक राज ऋषि माधव मुकुंद महाराज को मिली महामंडलेश्वर की उपाधि Read More विख्यात कथावाचक राज ऋषि माधव मुकुंद महाराज को मिली महामंडलेश्वर की उपाधि

परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकलते अभ्यर्थियों के चेहरे पर संतोष और राहत दिखाई दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना या अनियमितता की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की सतर्क निगरानी के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें